{"_id":"570fe5514f1c1b233e4a6ad7","slug":"the-three-hour-blockade-gagrigol","type":"story","status":"publish","title_hn":"गागरीगोल में तीन घंटे किया चक्काजाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गागरीगोल में तीन घंटे किया चक्काजाम
ब्यूराे/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। संविदा बिजली कर्मी के साथ बैजनाथ के लाइन हाजिर थानाध्यक्ष एसएस कुशवाहा द्वारा मारपीट करने से गुस्साए गागरीगोल के ग्रामीणों ने बैजनाथ बागेश्वर मोटर मार्ग में चक्काजाम कर एसपी का घेराव किया। एसपी ने भरोसा दिलाया कि लाइन हाजिर दरोगा के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसपी के निर्देश पर सीओ बागेश्वर धनी राम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोट भ्रामरी मंदिर डंगोली से बिजली का काम कर घर लौट रहे संविदा बिजली कर्मी अनिल पंत निवासी गागरीगोल को बैजनाथ के एसओ एसएस कुशवाहा ने मंगलवार रात थाने ले जाकर बेरहमी से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने एक बार मालिक पर दबाव बनाकर उसे घायल संविदा बिजली कर्मी सहित तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष के दबाव में बार के मालिक बीएस कठायत ने संविदा बिजली कर्मी सहित तीन अन्य के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। लाइन हाजिर थानाध्यक्ष कुशवाहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग को लेकर गागरीगोल की जनता ने बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग में तीन घंटे तक चक्का किया। इस बीच हल्द्वानी को निकल रहे एसपी एनएस नपच्याल का गागरीगोल की जनता ने घेराव किया।
विज्ञापन
एसपी एनएस नपच्याल ने चक्काजाम कर रहे लोगों को भरोसा दिलाया कि लाइन हाजिर दरोगा के खिलाफ कड़ी से कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच बागेश्वर के सीओ धनी राम करेंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि दरोगा का स्थानांतरण पिथौरागढ़ कर दिया है, लेकिन मामले की जांच बागेश्वर में होगी।
इस दौरान जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख दीपक पाठक, बीसूका उपाध्यक्ष भुवन पाठक, विनोद कांडपाल, हरीश पांडे, रंजीत थायत, कंचन थायत, रोहित थायत, चंदू थायत, अभय नेगी, दीपक भट्ट पंकज बोरा, नवीन खोलिया आदि ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लाइन हाजिर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने सहित कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। एसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद जाम खोला। एसपी ने पीड़ित अनिल पंत के घर जाकर घटना की जानकारी ली। सीओ धनी राम ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
बागेश्वर। संविदा में तैनात विद्युत कर्मी की बैजनाथ थाने में बेरहमी से पिटाई को लेकर विद्युत अधिकारी कर्मचारी संगठन में रोष है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने थाना प्रभारी सहित दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित नहीं करने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दे दी है।
बृहस्पतिवार को विद्युत अधिकारी कर्मचारी संगठन की ओर से एसपी को सौंपे ज्ञापन में बिजली कर्मचारियों ने कहा है कि दोषी थाना प्रभारी सहित मारपीट में शामिल पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाए अन्यथा सभी कर्मचारी आंदोलन शुरू कर देंगे। इस दौरान विद्युत व्यवस्था चरमराने पर पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। एसपी को ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष भाष्करानंद पांडे, सचिव मदन जोशी, उपाध्यक्ष आनंद खाती, ललित पांडे, देवेंद्र नेगी, आनंद आर्या, रमेश मेहता, जीवन रावत, मोहन पांडे, दिनेश उपाध्याय, नवल जोशी आदि थे।