फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The tenant did not get verified, the challan of 10 thousand.

किराएदार का सत्यापन न कराना पड़ा भारी, 10 हजार का चालान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
The tenant did not get verified, the challan of 10 thousand.
बागेश्वर। पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों पर नकेल कसनी शुरु कर दी है। बुधवार को ऐसे ही एक मकान मालिक का पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर बाहरी लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। पुलिस मकानों में रह रहे लोगों की तहकीकात कर रही है। बीते सोमवार को भी किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले एक मकान मालिक का 10 हजार रुपये का चालान किया गया था। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने फिर एक मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान सामने आया कि हरीश चौधरी पुत्र बसंत लाल चौधरी निवासी तहसील रोड तुनेरा बागेश्वर ने अपने मकान में रहने वाले किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया है। उक्त व्यक्ति का धारा 52 (3) /83 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम 2005 के तहत चालान किया गया। चालानी रिपोर्ट सक्षम न्यायालय को प्रेषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल का कहना है कि किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed