Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The temple was built to stop the practice of sacrifice and is ready for all kinds of investigations.

Bageshwar News: बलि प्रथा रोकने के लिए बनाया मंदिर, हर तरह की जांच के लिए तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The temple was built to stop the practice of sacrifice and is ready for all kinds of investigations.

विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। जीआईसी कौसानी में विद्यार्थियों से सफाई और मंदिर बनाने के नाम पर शुल्क लेने का मामले की शिक्षा विभाग जांच करेगा। मामले में शिक्षक अभिभावक संघ ने हर तरह की जांच के लिए तैयार होने की बात कही है। पीटीए अध्यक्ष चंदन सिंह भंडारी ने कहा कि बलि प्रथा को रोकने के लिए मंदिर बनाया गया है। आस्था के इस विषय को गलत मोड़ देने का प्रयास किया जा रहा है।
पीटीए अध्यक्ष भंडारी ने बताया कि करीब 35 साल पहले स्कूल परिसर में एक नेपाली पुरुष की मौत हो गई थी। इसको लेकर प्रचलित कहानी से कई विद्यार्थी बीमार हो जाते थे। लोग भूत-प्रेत के शक में उपचार के नाम पर चोरी-छिपे यहां पर बलि चढ़ा देते थे। सभी अभिभावकों की इच्छा यहां पर एक मंदिर बनाने की थी ताकि लोग भूत-प्रेत जैसी बातों को मन से निकाल लें और बच्चों के मन से भी डर निकल जाए। 20 दिसंबर 2025 को एसएमसी और पीटीए की संयुक्त मीटिंग में सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण और पूजा के लिए के लिए प्रति छात्र 100-100 रुपये लेने का प्रस्ताव अभिभावकों ने पारित किया था। एक छोटा मंदिर फिलहाल परिसर में बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी बैठक में सफाई शुल्क के लिए प्रत्येक विद्यार्थी से प्रति माह 50 रुपये लेने का भी प्रस्ताव पारित हुआ था। कहा कि विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का पीटीए और एसएमसी को पूरा अधिकार है। इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। गरुड़ की बीईओ कमलेश्वरी मेहता ने कहा कि स्कूल का विजट कर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
खंड शिक्षाधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही प्रकरण को लेकर कुछ कहना उचित रहेगा। हालांकि मामले में अब तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।
विनय कुमार, सीईओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed