फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The strike will go on till the tender is canceled

टेंडर निरस्त होने तक चलेगा धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
The strike will go on till the tender is canceled
बागेश्वर महाविद्यालय में कोविड सेंटर का विरोध करते छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज में बन रहे कोविड केयर सेंटर (थ्रीसी) के खिलाफ छात्र संगठनों ने बुधवार को आठवें दिन भी लगातार धरना दिया। कोविड सेंटर के खिलाफ छात्रनेताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज में थ्रीसी कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन पर कॉलेज में जानबूझकर थ्रीसी के लिए प्रस्ताव बनाने का आरोप लगाया है। छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने कहा कि कॉलेज में थ्रीसी के लिए टेंडर हो गए हैं। यह टेंडर निरस्त करने संबंधी लिखित सूचना आने तक धरना जारी रहेगा। बुधवार को धरना देने वालों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, छात्रसंघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, रितिक आगरी, गोविंद चंदोला, प्रकाश बाछमी, दीपक कालाकोटी आदि थे। संवाद
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर महाविद्यालय में ही बनाया जाएगा। इसे कॉलेज के नए भवन में बनाया जा रहा है। यह भवन उसी परिसर में अलग से बना है। इससे महाविद्यालय के संचालन में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनीत कुमार, जिलाधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed