{"_id":"57780c694f1c1bd24979b770","slug":"the-semester-system-at-undergraduate-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सत्र से स्नातक स्तर पर भी सेमेस्टर प्रणाली लागू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सत्र से स्नातक स्तर पर भी सेमेस्टर प्रणाली लागू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कुमाऊं विश्वविद्यालय में इस सत्र से स्नातक स्तर पर भी सेमेस्टर प्रणाली लागू होगी। बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए महाविद्यालयों में आवेदन पत्र पहुंच गए हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय में पहले केवल स्नातकोत्तर स्तर पर ही सेमेस्टर प्रणाली लागू थी।
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने बताया कि सत्र 2016-17 से स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली लागू कर दी है। बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र चार से 16 जुलाई तक कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रवेश आवेदन पत्र 16 जुलाई तक ही कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। प्राचार्य ने बताया कि 16 जुलाई के बाद प्रवेश आवेदन पत्र जमा नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि 16 जुलाई से प्रवेश शुरू कर दिए जाएंगे। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन