{"_id":"6820f362ff172ea56900f314","slug":"the-roof-of-a-house-was-damaged-due-to-rain-in-baset-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-115484-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बसेत में बारिश से टूटी घर की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बसेत में बारिश से टूटी घर की छत
Mon, 12 May 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 12 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बारिश हो रही है। बरसात के बाद लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। बसेत गांव में बारिश के दौरान एक मकान की छत क्षतिग्रस्त हुई है।
शनिवार की देर रात जिले में झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक जिला मुख्यालय से लेकर सभी तहसील क्षेत्रों में बारिश हुई। इस दौरान बागेश्वर ब्लॉक में सर्वाधिक आठ मिमी बारिश हुई। कपकोट में दो मिमी मेघ बरसे, गरुड़ क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। रविवार की सुबह आसमान में हल्के बादल थे। दोपहर तक धूप और छांव का खेल चलने के बाद मौसम ने फिर करवट बदली। शाम के बाद से हल्की बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि रात को हुई बारिश के दौरान बसेत गांव की कमला देवी पत्नी जगत सिंह के पक्के मकान की छत टूट गई। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जन या पशुहानि नहीं हुई है। मौसम विभाग की ओर से जिले में जारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।