फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The road was open for 15 days

सड़क खोलने को दिया 15 दिन का समय

Wed, 21 Sep 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 21 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
The road was open for 15 days
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बीते दो माह पहले बंद भराड़ी-सोंग-मुनार सड़क आज तक नहीं खुल सकी है। सड़क के बंद होने के कारण लोगों और टैक्सी चालकों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। भराड़ी बाजार के व्यवसाय पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। गुस्साएं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसीलदार से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


इसमें उन्होंने 15 दिन के भीतर सड़क खुलवाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दयाल सिंह बड़ती के नेतृत्व में यूनियन के चालकों और मालिकों ने बुधवार को तहसीलदार से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।  इसमें उन्होंने कहा है कि भराड़ी-सोंग-मुनार सड़क भानी के समीप बंद हो गई थी। तब से सड़क खोलने के तेजी से प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सड़क नहीं खुलने से हर कोई परेशान है।
विज्ञापन


भराड़ी, शामा और भराड़ी जाने के लिए लोगों को छह किमी कपकोट बाजार होकर जाना पड़ रहा है। इसमें उनका काफी समय और रुपया बर्बाद हो रहा है। लोनिवि से सड़क तेजी से खोलने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, बलवंत सिंह बघरी, जमन सिह मेहता, हयात सिंह, महेश कपकोटी, बलवंत कोरंगा, हिमांशु गढ़िया, नरेंद्र गढ़िया, मनोज गढ़िया आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed