फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The responsibility of the security of the question papers lies with the center administrator: DM

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कस्टोडियन और केंद्र व्यवस्थापक की : डीएम

Mon, 13 Mar 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 13 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The responsibility of the security of the question papers lies with the center administrator: DM
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बैठक लेतीं डीएम। संवाद 
बागेश्वर। डीएम ने 16 मार्च से 6 अप्रैल तक होने वाली उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं की तैयारी बैठक में कहा कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कस्टोडियन और केंद्र व्यवस्थापकों की होगी। जिले में परीक्षा के लिए 51 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 11 केंद्र संवेदनशील हैं। परीक्षा केंद्रों को चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट सक्रियता से कार्य करेंगे। कहा कि प्रश्नपत्रों को डबल लॉक वाली स्टील की अलमारी में रखा जाए। परीक्षा के उपरांत उत्तर पुस्तिकाएं तुरंत संकलन केंद्र में पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। 11 दूरस्थ परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों में पुलिस कर्मियों के साथ होमगार्ड भी तैनात रहेंगे। सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ उड़न दस्ते, पुलिस की मोबाइल टीम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगी। परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में एसडीएम/जोनल मजिस्ट्रेट हर गिरी, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी, कस्टोडियन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
8327 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
बागेश्वर। सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने बताया कि जिले के 51 परीक्षा केंद्रों में 8327 पराक्षार्थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल संस्थागत में 1984 बालक, 1986 बालिकाएं, व्यक्तिगत में 14 बालक, 22 बालिकाएं कुल 4006 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इंटर संस्थागत में 2065 बालक, 2144 बालिकाएं, व्यक्तिगत में 66 बालक, 46 बालिकाएं कुल 4321 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed