फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The resolution of ozone protection

ओजोन संरक्षण का लिया संकल्प

Fri, 16 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Fri, 16 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
The resolution of ozone protection
रैली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ओजोन दिवस के मौके पर शुक्रवार को स्कूल के बच्चों ने स्पर्श गंगा अभियान के सौजन्य में रैैली निकाली। लोगों से ओजोन की सुरक्षा के लिए धरती को हराभरा करने और समाज में इसकी जागरूकता बढ़ाने की अपील की। 
विक्टर मोहन जोशी राइंका के एनएसएस के छात्रों ने आसपास के इलाकों में जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। पर्यावरणीय प्रदूषण से ओजोन पर पड़ने वाले प्रभाव विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को शीघ्र ही स्पर्श गंगा बोर्ड की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य प्रमोद तेवाड़ी ने ओजोन परत के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। संचालन कार्यक्रम प्रभारी राजीव निगम ने किया। इंटर कालेज क्वैराली के बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाली। डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी ने बच्चों को ओजोन परत की सुरक्षा के लिए धरती को हराभरा करने का संकल्प लेने को कहा। चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय कपकोट में स्पर्श गंगा बोर्ड की ओर से कार्यक्रम अधिकारी ममता सुयाल के निर्देशन में असों, दणों और खडगेड़ा में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। जल एवं ओजोन परत के संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। रैली को प्राचार्य डा. केके पंत ने हरी झंडी दिखाई। असिस्टेंट प्रो. डॉ. मुन्ना जोशी ने संस्कृत और निबंध प्रतियोगिता संपन्न कराई। डॉ. ओपी झा ने ओजोन परत के संरक्षण के बारे में बताया। वहां रेनु जोशी, कल्पना जोशी, पूजा लोहिया, संगीता ध्यानी आदि थे। 
उधर आदर्श राइंका कपकोट के एनएसएस के छात्र छात्राओें ने भी रैली निकाली। वहां पर कार्यक्रम अधिकारी बंशी लाल टम्टा, एनसीसी अधिकारी एमसी उप्रेती, सुषमा टम्टा, लीला टम्टा और मयंक तिरुवा आदि शामिल थे। उधर आदर्श राइंका कांडा के एनएसएस के छात्रों ने कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र जोशी के निर्देशन में जागरूकता रैली निकाली और बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया।


रैली को प्रधानाचार्य शिव प्रसाद आर्य ने हरी झंडी दिखाई। स्वच्छता अभियान और ओजोन दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का संचालन संजय नगरकोटी ने किया। वहां र टीसी लोबियाल श्रीष तिवारी और किशन राम आदि थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed