फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The rain of the month of Jeth is neutralizing the effect of heat

Bageshwar: गर्मी के असर को बेअसर कर रही जेठ की बारिश, बुजुर्ग बोले- न जाने कैसे-कैसे रंग दिखा रही प्रकृति

Sat, 07 Jun 2025 11:12 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 07 Jun 2025 11:12 AM IST
सार

बेमौसम हो रही बारिश ने गर्मी के असर को बेअसर कर दिया है। जिन महीनों में लोग पसीने से भीगे रहते थे, उनमें इस बार गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है। घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय कोहरा ठिठुरन बढ़ा रहा है। 

विज्ञापन
The rain of the month of Jeth is neutralizing the effect of heat
गरुड़ क्षेत्र में लगा कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैशाख-जेठ झुलसाने वाली गर्मी के महीनों के रूप में जाने जाते हैं लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं। बेमौसम हो रही बारिश ने गर्मी के असर को बेअसर कर दिया है। जिन महीनों में लोग पसीने से भीगे रहते थे, उनमें इस बार गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है। घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय कोहरा ठिठुरन बढ़ा रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़वा रही हैं।

विज्ञापन

बुजुर्ग भी मौसम में हो रहे इस बदलाव से हैरान हैं। पिछले साल तक जून में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता था, इस साल 27 से 32 डिग्री के बीच रह रहा है। बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहने के बावजूद अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग

ऐसा मौसम पहले नहीं देखा। बैशाख और जेठ में कभी-कभार ही बारिश होती थी। इतना ठंडा भी नहीं होता था। इस साल माघ-फाल्गुन जैसा मौसम हो रहा है। रात को कंबल और रजाई ओढ़कर सो रहे हैं। -कमला देवी, सिटोली

विज्ञापन
विज्ञापन

जेठ में गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। गांवों में लोग जून में सुबह के समय धूप तक सेंक रहे हैं। याद नहीं आता कि बैशाख-जेठ में ऐसा ठंडा मौसम पहले कभी रहा हो। -शांति देवी, देवतोली

बेमौसम बारिश ने इस साल फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। गर्मी के दिनों में ठंड होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस तरह का मौसम पिछले वर्षों में देखने को नहीं मिलता था। मौसम न जाने आगे क्या रंग दिखाएगा। -दान सिंह, माल्दे

मौसम पूर्वानुमान...अगले चार-पांच दिन तक बारिश की संभावना नहीं

इस साल मई में सामान्य से अधिक बारिश होने से पहाड़ों में तापमान सामान्य से कम रह रहा है। मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य है। आगामी चार-पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। समय-समय पर हो रही बारिश से लोगों को अधिक गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मानसून में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। -बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed