फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The procession is canceled due to lack of money booking of homes

रुपयों की कमी के कारण कैंसिल हो रही बारात घरों की बुकिंग

Sun, 20 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 20 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
 नोट बंदी से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक तो बैैैैंकों का अकाल है तो शाखा डाकघरों में पैसों की भारी कमी बनी हुई है।
विज्ञापन


बमुश्किल ग्रामीण मीलों चलकर बैंक में पहुंच भी गए तो उन्हें दो हजार रुपए ही मिल पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जिन लोगों ने अपने बच्चों के विवाह के लिए बारात घर बुक कराए थे धन की कमी के कारण अधिकतरों ने बुकिंग भी कैंसिल करा दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच सौ व एक हजार रुपए के नोटों को बंद करने के कदम का ग्रामीण स्वागत तो कर रहे हैं, लेकिन बैंकों और डाकघरों से पर्याप्त मात्रा में पैसा नहीं मिलने से वह परेशान भी हैं।
विज्ञापन



नोट बंदी का असर विकास कार्यों पर भी दिखाई देने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों पर लगे ठेकेदारों को बैंकों से पर्याप्त मात्रा में भुगतान नहीं मिलने से उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। भुगतान नहीं मिलने से काम पर लगे अनेक मजदूरों ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। हालात जल्दी नहीं संभले तो मजदूरों के सामने भुखमरी की नौबत आने की आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को बैंकों के साथ ही एटीएम के शटर भी डाउन रहे। करेंसी की कमी से जूझ रहे अन्य बैंकों के एटीएम तो बागेश्वर शहर में पहले से ही बंद चल रहे हैं रविवार को एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से भी रुपए नहीं निकले। हालांकि एटीएम से रुपए निकलने के इंतजार में कई लोग कतार लगाकर खड़े रहे। 


 रावतसेरा गांव के योगेश रावत का कहना है कि बारातों में बेहतर सुविधा देने के लिए बैंक से कर्जा लेकर टैंट हाउस को संवारा है। बारातों की बुकिंग भी हुई है। ऐन वक्त पर नोट बंदी हो गई। इससे कुछ लोगों ने बुकिंग ही कैंसिल करा दी है। अधिकतर लोगों ने अब मंदिरों में विवाह कराने का मन बना लिया है। इस हालत में अब उनके सामने बैंक की किश्त डालने की समस्या है। 



ट्रयांकोट  निवासी भूतपूर्व सैनिक हयात मेहरा कहते हैं कि गांव से कांडा स्थित बैंक की दूरी 39 किमी जबकि बागेश्वर की दूरी 73 किमी है। वाहन पकड़ने के लिए आठ किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है। बैंक में घंटों लाइन में खड़ा होने पर सिर्फ दो हजार रुपये ही मिल रहे हैं। दुकान से सामान लेने पर छोटे नोट भी वापस नहीं मिल पा रहे हैं। पैंसों के बगैर घर की दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है।



पैठाण गांव निवासी लोकेश जोशी पंडिताई का काम करते हैं। बताते हैं कि यजमानों के पास पैंसे की कमी के कारण वह अपने बच्चों का विवाह शॉटकट में ही करने की सोच रहे हैं। पैंसे की  कमी के कारण कर्म कांड भी कम ही हो रहे हैं। इससे आजीविका पर भी बुरा असर  पड़ा है। छोटे नोट नहीं मिलने से समस्या और भी विकराल हो रही है।

20 बीजीएस 03पी: लोकेश जोशी
 ------------
 खाती गांव  निवासी ललित रावत का कहना है कि नोट बंदी का सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा  है। पहले हल्द्वानी और अन्य क्षेत्रों से इलाके में थोक व्यापारी आते थे और उधार पर सामान दे जाते थे। अब उनका आना कम हो गया है जो आ भी रहे हैं वह सामान उधार पर नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र में एक भी बैंक की शाखा नहीं है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed