फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The possibilities of children's literature Tlashin

बाल साहित्य की संभावनाएं तलाशीं

Sun, 14 Jun 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)। Updated Sun, 14 Jun 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
The possibilities of children's literature Tlashin
बाल साहित्य संस्थान और बाल प्रहरी पत्रिका की ओर से कौसानी में राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी, सम्मान समारोह का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान बाल साहित्य की उपलब्धियां और संभावनाएं विषय पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कौसानी स्थित पंत वीथिका में रविवार को समापन से पहले बाल साहित्य की उपलब्धियां, संभावनाएं विषय पर चर्चा की गई। बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम के पहले सत्र की अध्यक्षता हरिमोहन, संचालन प्रकाश जोशी ने किया। मुख्य अतिथि जगदीश जोशी, विशिष्ट अतिथि हयात सिंह रावत, सुरेंद्र बिष्ट थे।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि देवेंद्र मेवाड़ी, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी खन्ना सुमन, राकेश चक्र्र, राजीव सक्सेना, अमरेंद्र कुमार थे। अध्यक्षता डा. भैरुलाल गर्ग, संचालन उदित पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. भैरुलाल गर्ग, सुरेखा शर्मा, उमेश चमोला, इरफान ह्यूमन, लक्ष्मी खन्ना, नवीन डिमरी, रुद्रप्र्रकाश गुप्त, मो. साजिद खान, अब्दुल समद राही, डा. कृपाशंकर अचूक, राकेश चक्र आदि लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


समापन समारोह में हीरालाल साहनी, शंभू सौरभ, ओमप्रकाश शिव, उमेश चंदोला, दयाशंकर कुशवाहा, प्रदीप बहुगुणा, तूलिका सेठ, घनानंद पांडे, जाकिर अली, सरोज गुप्ता, राजा चौरसिया, धन सिंह मेहता आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed