फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The people living in the garden without verification

बिना सत्यापन के बगीचे में रह रहे लोगों को भगाया

Sun, 07 Jan 2018 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 07 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
The people living in the garden without verification
गोमती नदी किनारे रह रहे घुमक्कड़ परिवारों को हटवाती पुलिस।  - फोटो : amar ujala

उत्तरायणी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस ने रविवार को बिना सत्यापन के गोमती नदी के किनारे बगीचे में झोपड़ी बनाकर रह रहे एक दर्जन परिवारों को भगाया। पुलिस ने मेले में झूला-चरखा लेकर आए व्यापारियों को सत्यापन नहीं कराने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की चेेतावनी दी।

विज्ञापन


करीब एक दर्जन घुमक्कड़ परिवार तीन दिनों से गोमती नदी के किनारे आम के बगीचे में रह रहे थे। इनमें से कुछ पुरुष साधु के वेश में थे। यह लोग घरों और दुकानों में जाकर भीख मांगते हैं। रविवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन परिवारों के टेंट हटवाए। इधर, पुलिस ने कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में नुमाइशखेत पहुंचकर झूले और चरखे लगाने के लिए व्यापारियों के साथ आए मजदूरों का सत्यापन नहीं कराने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन


कोतवाल ने सोमवार तक सत्यापन नहीं कराने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। कोतवाल ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सभी व्यापारियों और मजदूरों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed