फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The officer returned to the talks Ansnkarion

अनशनकारियों ने वार्ता को गए तहसीलदार को लौटाया

Tue, 28 Jun 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 28 Jun 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

गांव गरीब उत्थान मंच के बैनर तले बगनीगाड़ में चल रहा आमरण अनशन जारी है। प्रकाश चंद्र जोशी दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। आंदोलनकारी ग्रामीणों से वार्ता के लिए पहुंचे तहसीलदार को ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार को आमरण अनशन की सूचना पर आंदोलन स्थल पहुंचे तहसीलदार डीके टम्टा ने अनशनकारियों से वार्ता का प्रयास किया। लेकिन, अनशनकारियों ने बातचीत से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद तहसीलदार को लौटना पड़ा। गांव गरीब मंच के अध्यक्ष विशन सिंह टंगड़िया ने कहा कि शासन-प्रशासन ग्रामीणों के साथ छल कर रहा है।
विज्ञापन


यहां की जनता पानी, बिजली और संचार जैसी सुविधाओं से वंचित है। मूलभूत सुविधाओं के लिए इस तरह से उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ रहा है। इससे पहले जितनी बार भी आंदोलन किए गए उन्हें झूठे आश्वासनों से समाप्त किया गया। इस बार क्षेत्र की जनता ने निर्णायक लड़ाई के लिए कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हो जाती है, आमरण अनशन जारी रहेगा। इस दौरान धन सिंह दयाराकोटी, विशन सिंह भंडारी, नंदा बल्लभ जोशी, विशन सिंह, केवलानंद जोशी, प्रताप सिंह, नंदा बल्लभ, संजय कुमार, सुरेंद्र जनौटी, गोपाल सिंह, कमला, पुष्पा देवी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed