{"_id":"574dc17e4f1c1b0e761095ad","slug":"the-next-five-days-may-be-heavy-rain-with-thunderstorm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले पांच दिनों तक आंधी के साथ हो सकती है भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले पांच दिनों तक आंधी के साथ हो सकती है भारी बारिश
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Tue, 31 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी दी है। मौसम विभाग से चेतावनी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
बागेश्वर के एडीएम एसएस जंगपांगी ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिनों तक कुछ हिस्सों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस चेतावनी के बाद सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि फील्ड स्तर के अधिकारियों को अपने तैनाती स्थलों में बने रहने के साथ ही नदी, नालों के किनारे निवास करने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए सूचित करने को कहा है। एडीएम ने लोनिवि व एनएच सहित अन्य विभागों को सड़कों व पैदल मार्गों के बंद होने की स्थिति में तत्काल खोलने के प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आपदा राहत के कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं करने की बात कही है।