{"_id":"572654824f1c1bce045cd3f7","slug":"the-new-platform-bridge-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती पुल में 10 दिन बाद शुरू हुई वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती पुल में 10 दिन बाद शुरू हुई वाहनों की आवाजाही
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 02 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में पुल का नया प्लेटफार्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गोमती नदी में बने पुराने मोटर पुल की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। रविवार की शाम से पुल में वाहनों का संचालन शुरू हो गया। नेशनल हाईवे ने सरयू पुल की तर्ज पर इस पुल में भी कंक्रीट हटाकर लोहे की चादरों का फर्श बिछाया है। 1962 में बना गोमती पुल का कंक्रीट का फर्श कमजोर पड़ गया था। इसको देखते हुए एनएच ने इस कंक्रीट को तोड़कर इसके स्थान पर लोहे की चादरें बिछा दी है।
विज्ञापन
इसके ऊपर अब हॉटमिक्स की योजना है। पुल की मरम्मत के दौरान यातायात नए पुल से संचालित हो रहा था। एक ही पुल में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा था। पिछले 10 दिनों से यातायात पुलिस को भी ट्रैफिक नियंत्रण में मशक्कत करनी पड़ रही थी। रविवार को पुल के सुधारीकरण का काम पूरा होने के बाद जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन