{"_id":"eb2122fd6d74e447f8bb8788338c01dc","slug":"the-mla-expressed-displeasure-at-the-slow-construction-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमे निर्माण कार्य पर विधायक ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमे निर्माण कार्य पर विधायक ने जताई नाराजगी
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ललित फर्स्वाण ने पिंडर पार के गांवों का तीन दिवसीय भ्रमण किया। उन्होंने कपकोट ब्लॉक के अति दुर्गम उच्च हिमालयी क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं को देखा।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हें कालीगाड़ गधेरे के ऊपर बने लकड़ी के कच्चे पुल से जाना पड़ा। विधायक ने स्वीकृत विकास योजनाओं के निर्माण में ढील पर नाराजगी जता विकास योजनाओं का काम जल्दी पूरा करवाने को कहा।
विज्ञापन
विधायक फर्स्वाण ने सुंदरढुंगा ग्लेशियर को जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले कालीगाड़ गधेरे में निर्माणाधीन पैदल पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि से पुल का निर्माण तेज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस पुल के बनने पर पर्यटकों के साथ ही जातोली, लेबगड़ भटंग के ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा होगी। उन्होंने लोनिवि को पिंडर नदी पर लेबगड़ में दैवी आपदा की भेंट चढ़े पुल के स्थान पर स्वीकृत नया पुल का निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
देरी से काम शुरू होने का खामियाजा आम जनता को भोगना पड़ता है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से स्वीकृत योजनाओं का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता, समयबद्धता के अनुसार शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं।