फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The marriage of a minor was stopped by going to the village

गांव जाकर नाबालिग का विवाह रुकवाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
The marriage of a minor was stopped by going to the village
गरुड़ में बाल विवाह रुकवाने के लिए अभियान चलाता बाल विकास विभाग और वन स्टॉप सेंटर। संवाद न्यूज एज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। वन स्टॉप सेंटर और बाल विकास विभाग की टीम ने गरुड़ तहसील के एक गांव में जाकर एक नाबालिग का इस महीने होने वाला बाल विवाह रुकवाया। टीम के सदस्यों ने परिजनों की काउंसलिंग की। उन्हें बेटी के बालिग होने पर ही शादी करने को कहा।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर और बाल विकास विभाग की टीम जिले में नाबालिग बेटियों के विवाह रुकवाने और लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रही है। अभियान के तहत बृहस्पतिवार को टीम ने गरुड़ तहसील के एक गांव में एक नाबालिग का इस महीने होने वाला विवाह रुकवाया। टीम के सदस्यों ने परिजनों की काउंसलिंग की। उन्हें बेटी के बालिग होने पर ही शादी करने को कहा। बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर की टीम गांव गई। सेंटर की प्रबंधक षष्ठी कांडपाल के नेतृत्व में टीम ने शिकायत से भी संपर्क किया। बताया गया कि जिस बेटी का विवाह होना था, उसकी उम्र महज 17 साल 10 माह थी। इस पर टीम के सदस्यों ने उसके माता-पिता को बेटी की कम उम्र में शादी करने से होने वाले नुकसान बताए। उन्होंने नाबालिग की शादी करने पर मिलने वाली कानूनी सजा की भी जानकारी दी। इस पर लड़की के परिजनों ने बेटी के बालिग होने पर ही शादी करने का संकल्प लिया। नाबालिग ने भी टीम का आभार जताया। शादी रुकवाने में महिला शक्ति केंद्र, राजस्व उपनिरीक्षक ओर पूर्व ग्राम प्रधान ने भी टीम का सहयोग किया। इस मौके पर टीम की केस काउंसलर जया पांडेय, अधिवक्ता अंजू पांडेय, जिला समन्वयक दीप्ति धपोला आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed