फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The magnificent cultural tableau emanating from traditional instruments

पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली भव्य सांस्कृतिक झांकी

Sat, 13 Jan 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 13 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
The magnificent cultural tableau emanating from traditional instruments
सांस्कृतिक जुलूस देखने उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : amar ujala

भगवान बागनाथ की नगरी में शनिवार को कुमाऊं के पौराणिक उत्तरायणी मेले के शुभारंभ से पहले नगर में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य सांस्कृतिक झांकियां निकलीं। कुमाऊं की संस्कृति की मनमोहक झलक को देखने के लिए दूरदराज से आए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। दारमा सांस्कृतिक विकास मंच के कलाकारों प्रस्तुति बेहद शानदार रही। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह सांस्कृतिक दल भगवान बागनाथ मंदिर में पहुंचे और मेला समिति की ओर से कराई गई पूजा में शामिल हुए। इसके बाद ढोल नगाड़ों की थाप पर सांस्कृतिक दल तहसील परिसर पहुंचे। यहां तहसील कार्यालय के दूसरे द्वार पर मेला संरक्षक एवं डीएम रंजना राजगुरु, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास, पालिकाध्यक्ष गीता रावल और ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने झांकी को हरी झंडी दिखाई। झांकी के आगे विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा और जीजीआईसी की छात्राओं की भव्य कलशयात्रा चल रही थी।
विज्ञापन


सांस्कृतिक जुलूस में गायत्री विद्या मंदिर, महाकाली छोलिया दल पाली गंगोलीहाट के कलाकारों का छोलिया नृत्य, पं. दीन दयाल उपाध्याय विद्या मंदिर पुरड़ा गागरीगोल के बच्चों का छोलिया नृत्य, विक्टर मोहन जोशी राइंका, गायत्री विद्या मंदिर के बच्चों के नारायण अवतार का मंचन, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों का डांडिया नृत्य, शिशु मंदिर, सैनिक स्कूल, कंट्री वाइड पब्लिक कठायतबाड़ा के बच्चों का भंगड़ा, आनंदी एकेेडमी के बच्चों का सेना के तीनों अंगों का प्रदर्शन, राइंका मंडलसेरा के बच्चों का छोलिया नृत्य, लोक परंपराओं में सातू-आंठू, फूल देई, बसंत पंचमी, होली, चांचरी की झांकी और हिमालयन सेंट्रल स्कूल के बच्चों के तीज त्योहारों को लेकर मनमोहक झांकी, सांस्कृतिक लोक कला मंच कर्मी आदि के कलाकार शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक झांकी के दौरान ये रहे मौजूद 
सांस्कृतिक झांकी के दौरान कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल, जिपं उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, कपकोट के प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत कपकोट की अध्यक्ष चंपा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायकों में ललित फर्स्वाण, उमेद सिंह माजिला, पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी, भेषज संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत बोरा, पूर्व प्रमुख इंद्र सिंह परिहार, पूर्व पालिकाध्यक्षों में सुबोध साह, हेम जोशी, दर्जाधारी राजेंद्र टंगड़िया, रमेश साह, जगदीश जोशी, संजय साह, उमेश साह, बसंत बल्लभ पांडे, गोविंद भंडारी, भुवन कांडपाल, दलीप खेतवाल, बहादुर सिंह परिहार, घनानंद जोशी, नरेंद्र खेतवाल, प्रकाश जोशी, दीपक खेतवाल, सुरेश खेतवाल, गोविंद दानू, सुरेश कांडपाल, शिव सिंह बिष्ट, एसपी महेश कुमार, रघुवीर दफौटी, जयंत भाकुनी, एडीएम राहुल गोयल, सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएम एसएस राणा, डीडीओ केएन तिवारी, तहसीलदार दया चंद्र टम्टा, ईओ राजदेव जायसी और सुमित मेहता आदि शामिल थे। 


उत्तरायणी मेले के आज के कार्यक्रम 
सुबह 11 बजे : नगर पालिका परिसर में महिला जूनियर और सीनियर वर्ग की ऐपण प्रतियोगिता।
दोपहर 12 से पांच बजे तक : नुमाइशखेत मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता और नरेंद्रा पैलेस के स्वामी नरेंद्र खेतवाल की ओर से अपने पिता दलीप सिंह खेतवाल की स्मृति में गोला फेंक प्रतियोगिता।
11 बजे से शाम पांच बजे तक : स्थानीय विद्यालय आमंत्रित दल और सूचना संस्कृति विभाग के कलाकारों की प्रस्तुति।
रात 8:30 से 12 बजे तक : मुख्य मंच पर पवन दीप राजन, नेहा खंकरियाल वाइस ऑफ इंडिया की स्टार नाइट। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed