{"_id":"5824b0ee4f1c1bf67eb3a3ba","slug":"the-loss-of-thousands-of-cylinders-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर ने पकड़ी आग हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर ने पकड़ी आग हजारों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
काफलीगैर तहसील के भटखोला गांव के एक घर की रसोई में रखे सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव हो गया, जिससे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। उस समय घर के सदस्य चूल्हे में चाय बना रहे थे। इस घटना में पीड़ित परिवार परिवार का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से करीब 10 हजार रुपये की क्षति बताई जा रही है। पीड़ित ने रसोई गैस एजेंसी से नुकसान की भरपाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार अपराह्न तीन बजे भटखोला गांव के धर्मानंद भट्ट रसोई गैस के चूल्हे में चाय बना रहे थे। इसी बीच सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इससे कमरे में रखा सारा सामन जलकर राख हो गया। हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने वहां आकर सिलेंडर में पानी और मिट्टी डाली इसी बाद आग पर काबू हो सका। भट्ट ने बताया रसोई गैस का कनेक्शन उनके पुत्रवधू गीता देवी के नाम पर है। उन्होंने रसोई गैस एजेंसी के स्थानीय प्रबंधक से नुकसान की भरपाई की मांग की है।