फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The locks remained lying in the district panchayat for the second day as well

जिला पंचायत में दूसरे दिन भी पड़े रहे ताले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
The locks remained lying in the district panchayat for the second day as well
बागेश्वर के जिला पंचायत कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे जिपं सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष और जिपं के कार्यालयों में दूसरे दिन भी ताले पड़े रहे। आंदोलित जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों ने अगले चरण में क्रमिक और आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आंदोलित जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार और जिपं सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा कि जिला पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। नियुक्तियों में धांधली की गई है। पद से अधिक तैनाती कर दी गई है। विवेकाधीन कोष के नाम पर बजट का 55 प्रतिशत हिस्सा दबा लिया जा रहा है। जिपं के चालकों से कार्य न लेकर संविदा पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से वाहन चलवाए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि नियम विरुद्ध चतुर्थश्रेणी कर्मियों को चालक को मिलने वाले टीएडीए का भुगतान किया जा रहा है। मामले उठाने के बाद भी जांच तक नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जिपं सदस्य वंदना ऐठानी, गोपा धपोला, सुरेंद्र खेतवाल, पूजा आर्या, रेखा देवी, रूपा देवी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष मीडिया के माध्यम से संवैधानिक तरीके से बातचीत की बात कर रही हैं। वह लोग संवैधानिक अधिकार के तहत ही संवैधानिक रूप से अपनी आवाज उठा रहे हैं। आंदोलन को पांच दिन बीत गए हैं। दो दिन से जिपं में ताले पड़े हैं। अध्यक्ष और एएमए बात करने तक नहीं आ रहे हैं। कहा कि वह लोग अध्यक्ष, एएमए और जिपं के इंजीनियर के साथ मीडिया की मौजूदगी में बात करने के लिए तैयार हैं। अध्यक्ष पहल तो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबंदी के कारण अधिकारी, कर्मचारियों को बैठने के लिए नहीं मिल रही जगह
बागेश्वर। जिपं के कार्यालयों में बृहस्पतिवार से ताले पड़े हैं। इस वजह से जिपं के अधिकारी, कर्मचारियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है। जिपं के अधिकारी, कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जिपं के सभागार में बैठ रहे हैं।

जो भी फैसले हुए हैं। सदन के माध्यम से हुए है। जिला पंचायत सदस्यों से सदन के माध्यम से ही बात होगी। सदन के बाहर बात नहीं होगी। - बसंती देव अध्यक्ष जिला पंचायत बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed