फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The investigation team is refusing to gas connections in villages

गैस कनेक्शनों की जांच टीम गांवों में जाने से कतरा रही

Sat, 04 Mar 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 04 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
 दुग नाकुुरी तहसील के गांवों में रसोई गैैस के पाइपों और अन्य उपकरणों की जांच के नाम पर हो रही कथित ठगी के कारण अब कपकोट और गरुड़ क्षेत्र में केएमवीएन की ओर से कनेक्शनों की जांच के काम में लगी टीम अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। उधर रीमा पुलिस के अनुसार ठगी के इस मामले में अभी तक किसी ने रिपोर्ट नहीं लिखाई है। मालूम हो कि दिल्ली से आए कुछ लोगों ने रसोई गैस के पाइपों और अन्य उपकरणों की जांच के नाम पर गांवों में डेरा डाला है।
विज्ञापन


यह लोग उपभोक्ताओं से रसोई गैस के पाइप और अन्य उपकरणों के नाम पर 400 से 700 रुपए ठग रहे हैं। रसोई गैस के स्थानीय प्रबंधक जीएस बाफिला ने बताया कि उनकी एजेंसी के तहत पड़ने वाले क्षेत्रों में रसोई गैस के कनेक्शनों की जांच का काम पूरा हो चुका है। जांच अब कपकोट और गरुड़ एजेंसी के अंतर्गत हो रही है। टीम के द्वारा जांच शुल्क 75 रुपए लिया जा रहा है। जांच के बाद टीम उपभोक्ताओं को प्राप्ति रसीद भी दी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रसोई गैस कनेक्शनों की जांच केएमवीएन माध्यम से दो साल में एक बार होती है। इसके अलावा जो भी कनेक्शनों की जांच के नाम पर इलाके में घूम रहे हैं वह अनधिकृत हैं। उधर गरुड़ क्षेत्र में रसोई गैैस कनेक्शनों की जांच के काम पर लगे केएमवीएन के नितेश राठौर ने बताया दुग नाकुरी क्षेत्र में बाहरी लोगों द्वारा की जा रही ठगी का असर कपकोट और गरुड़ ब्लॉक में हो रहे जांच कार्य में पड़ रहा है जांच टीम गांवों में जाने में कतरा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा है कि वह जांच केएमवीएन की टीम से कराकर जांच शुल्क सिर्फ 75 रुपए ही दें और जांच के बाद प्राप्ति रसीद अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed