फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The influx of devotees

मंदिरों में लगा रहा माता के भक्तों का तांता 

Tue, 12 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 12 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
The influx of devotees
धर्म की जय - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर/ कपकोट/कांडा/दुग नाकुरी/कौसानी। चौथे दिन के नवरात्र पर्व पर देवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा है। श्रद्धालुओं ने देवी के कुष्मांडा, स्कंद माता और उनके पुत्र कार्तिकेय की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ चल रहे हैं। कांडा पड़ाव के शीतला देवी के मंदिर में देवी भागवत और शतचंडी महायज्ञ, कपकोट के हिचौड़ी में देवी भागवत सुनने लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। उधर, करेड़िया गांव में श्रीमद्भागवत कथा पाठ शुरू हो गया है। महिलाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कलशयात्रा निकाली।

विज्ञापन


सोमवार सुबह नगर के भीलेश्वर पर्वत पर स्थित चंडिका मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने सरयू और गोमती के पावन संगम स्थित भगवान बागनाथ, काल भैरवनाथ, बाणेश्वर भगवान, उल्का मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना  की। इधर, नुुमाइशखेत स्थित स्वराज भवन मेें श्रीराम महोत्सव कमेटी की ओर से राम महोत्सव में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


उधर, कपकोट ब्लाक के श्री श्री 1008 नौलिंग देव,  पनौरा की ईश्वरी भगवती, लक्ष्मी और सरस्वती के मंदिर, बदियाकोट, पोथिंग गांव में भगवती, सूपी के चिल्ठा, सनेती की नंदा माई और भराड़ी के बाराही  देवी के मंदिर में भी भक्तों की भीड़ जुटी रही। हिचौड़ी गांव के अवकाश प्राप्त शिक्षक आनंद बल्लभ पांडे के निवास पर आयोजित देवी भागवत कथा वाचन सुनने लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। कथावाचक पंडित जर्नाजन जोशी प्रभु भक्ति का रसपान करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कौसानी के भगवती, दुुर्गा और लक्ष्मी के मंदिर में श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती के पाठ करवाए। उधर, राजकीय इंटर कालेज कांडा के पास पुरानी आईटीआई पर स्थित शीतला देवी मंदिर में स्वामी सर्वेश्वर गिरी और कृष्ण मोहन कांडपाल के सानिध्य में आचार्य डा. भुवन भाष्कर शतचंडी महायज्ञ संपन्न करा रहे हैं, जबकि भागवत कथा वाचन पंडित मनोज पांडे कर रहे हैं। करेड़िया गांव में श्रीमद्भागवत पुराण का कथा वाचन पंडित विनोद जोशी कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed