फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The incident of Paunsari village brought back memories of the night of 1 July

UK News: 11 जुलाई की रात की याद ताजा कर गई पौंसारी गांव की घटना, तब मकान ध्वस्त होने से दब गया था परिवार

Sat, 30 Aug 2025 02:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 30 Aug 2025 02:39 PM IST
सार

कपकोट क्षेत्र के पौंसारी गांव में हुई घटना ने चार साल पहले हुई ऐसी ही एक दर्दनाक मंजर की यादें ताजा कर दीं। उस हादसे में भी एक मासूम ने अपने माता, पिता और भाई को खो दिया था। घटना में उस किशोर की जान भी चमत्कारिक रूप से बच पाई थी। 

विज्ञापन
The incident of Paunsari village brought back memories of the night of 1 July
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

प्राकृतिक आपदाएं बागेश्वर जिले के लोगों को समय-समय पर झकझोरती रही हैं। बृहस्पतिवार रात को पौंसारी गांव में हुई घटना ने चार साल पहले हुई ऐसी ही एक दर्दनाक मंजर की यादें ताजा कर दीं। उस हादसे में भी एक मासूम ने अपने माता, पिता और भाई को खो दिया था। घटना में उस किशोर की जान भी चमत्कारिक रूप से बच पाई थी। 11 जुलाई 2021 शनिवार की उस रात भी कुछ ऐसी ही आफत की बारिश हो रही थी।

विज्ञापन


सुमगढ़ के ऐठाणबण तोक में अतिवृष्टि के कारण पीछे से भूस्खलन हुआ और एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया था। मकान के भीतर गोविंद सिंह, उनकी पत्नी खष्टी देवी और दो बच्चे 12 साल गुलशन और सात साल का हिमांशु सो रहे थे। मकान के पीछे से भूस्खलन हुआ तो गुलशन की आंख खुल गई। वह शोर मचाकर बाहर भागा। परिवार के बाकी लोग जब तक जागकर बाहर निकलते भूस्खलन की चपेट में आकर मकान जमींदोज हो चुका था। कुछ इसी तरह की घटना एक बार फिर घटी है।
विज्ञापन


इस बार दिन, गांव और स्थान तो बदला लेकिन स्थिति कमोबेश वही है। गुलशन की बगिया जहां उजड़ गई थी। पवन के पिता और भाई का अब तक पता नहीं चला है। हालांकि मासूम ने अपनी मां को खो दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed