{"_id":"57fbd7624f1c1b6e5228eeee","slug":"the-historic-launch-of-the-fair-koshiyari-sngadh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोश्यारी ने किया ऐतिहासिक सनगाड़ मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोश्यारी ने किया ऐतिहासिक सनगाड़ मेले का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरमघर क्षेत्र के नौलिंग देव में लगने वाला ऐतिहासिक सनगाड़ मेला सोमवार को शुरू हुआ। दो दिवसीय मेले का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने किया। उद्घाटन अवसर पर कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने मेला स्थल के विस्तारीकरण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
मेले का उद्घाटन करते हुए कोश्यारी ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति और परंपराओं का हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के लिए सभी को प्रयास करने की जरूरत है। विधायक ललित फर्स्वाण ने मंदिर में नौलिंग देवता की पूजा अर्चना करने के बाद सभी लोगों से शांतिपूर्वक मेले में प्रतिभाग करने को कहा। उन्होंने मेले को भव्य बनाने के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही। पहले दिन कुमाऊं सांस्कृतिक समिति खर्क टम्टा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत वंदना से की।
इसके बाद कलाकारों ने झोड़ा, चांचरी व छपेली प्रस्तुत की। ओ नंदा सुनंदा तू दैणि ह्वे जाए, हीरा समधनी, गोरखिया चेलि भागुली आदि गीत प्रस्तुत किए गए। धरमघर, कमेड़ीदेवी, बेरीनाग सहित दूरदराज गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने मंदिर में पूजा अर्चना की। उद्घाटन अवसर पर पूर्व मंत्री एवं मेला संरक्षक बलवंत भौंर्याल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, अर्जुन भट्ट, देव सिंह, बहादुर सिंह, केदार महर और धन सिंह भौंर्याल आदि उपस्थित थे।