{"_id":"5c5dc665bdec22281746f89d","slug":"the-hills-of-kapkot-covered-the-white-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट की पहाड़ियों ने ओढ़ी सफेद चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट की पहाड़ियों ने ओढ़ी सफेद चादर
Fri, 08 Feb 2019 11:41 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो (बागेश्वर)
अमर उजाला ब्यूरो (बागेश्वर)
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
बर्फ से ढंका कपकोट का एक गांव।
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर जिले में बृहस्पतिवार की रात जमकर बारिश और बर्फबारी हुई। कपकोट ब्लॉक के ऊंचाई वाले गांव बर्फ से लकदक हो गए हैं। बर्फ से रिखाड़ी-बाछम-बदियाकोट सड़क फिर बंद हो गई है। इस सड़क पर एक फुट मोटी बर्फ की चादर जमी हुई है।
इस सड़क के बंद होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इसके अलावा पिंडारी सड़क के हरसीला के समीप मलबा भर गया है। जिससे वाहनों को आने जाने में परेशानी हो रही है। बारिश और हिमपात के कारण तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। भारी बारिश से सरयू और गोमती का जलस्तर भी बढ़ गया है। बागेश्वर शहर में जगह-जगह गंदगी फंसने से नालियां कई जगह चोक हो गई। कई जगह नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल गया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक धूप खिली रही। इसके बाद आसमान में फिर बादल छाने लगे। सायं के समय फिर बारिश होनी शुरू हो गई। जिले में अधिकतम तापमान 14 डिग्री, न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन गांवों में एक फुट से अधिक पड़ी है बर्फ
बागेश्वर। कपकोट ब्लाक में कीमू, गोगिना, रातिर केठी, हाम्टीकापड़ी, लीती, खाती, बाछम, सोराग, किलपारा, कालो, बदियाकोट, बोरबलड़ा, कुंवारी, तीख, धूर, उगियां, झूनी, खल्झूनी और मिकिला खल्पट्टा, हरकोट, धुरकोट, चौड़ा, पेठी, कर्मी आदि गांवों में जमकर बर्फबारी हुई है। इन गांवों में छह इंच से एक फीट तक की बर्फ गिरी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
कोट.....
कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों के गोदामों में फिलहाल राशन की कोई कमी नहीं है। बारिश और बर्फबारी से नुकसान की कोई सूचना भी नहीं है। अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। - रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी बागेश्वर।
-
नदियों का जलस्तर
सरयू 866.55 मीटर
गोमती 862.45 मीटर
कहां कितनी बारिश हुई
बागेश्वर ब्लाक 27.5 एमएम
गरुड़ 12.50 एमएम
कपकोट 30 एमएम