{"_id":"a392014ed5386380d8e9b6d23165bacb","slug":"the-guest-teachers-contract-renewed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सिरे से अनुबंध करें गेस्ट टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सिरे से अनुबंध करें गेस्ट टीचर
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने शासकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक एलटी और प्रवक्ताओं के अल्पकालीन रिक्त पदों पर नितांत अस्थायी रूप से विजिटिंग शिक्षकों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि जिन विजिटिंग शिक्षकों ने 89 दिन की सेवा पूरी कर ली है। उन्हें एक दिन विजिटिंग शिक्षक की सेवा से अलग करके नए सिरे से नियत अवधि के लिए विजिटिंग शिक्षक को कार्य करने के लिए अनुबंध की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन