{"_id":"59f4bb804f1c1b87698b8071","slug":"the-girl-who-reached-bageshwar-from-chhattisgarh-to-find-the-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को ढूंढने छत्तीसगढ़ से बागेश्वर पहुंची युवती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी को ढूंढने छत्तीसगढ़ से बागेश्वर पहुंची युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एक युवक का फेसबुक के जरिये छत्तीसगढ़ निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के कुछ समय बाद ही युवक ने लड़की से दूरी बना ली, लेकिन प्रेमिका उसे ढूंढते हुए छत्तीसगढ़ से बागेश्वर आ पहुंची। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसके परिजनों की मौजूदगी में महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग कराई। इसके बाद दोनों साथ रहने पर राजी हो गए और परिजनों के साथ चले गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जिले के गरुड़ क्षेत्र का रहने वाला महेश चंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। नौकरी के दौरान उसका छत्तीसगढ़ के कोरवा गांव की रहने वाली नोविता से फेसबुक पर प्रेम प्रसंग हो गया। बाद में दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली। शादी के बाद महेश अपने गांव आया और इसके बाद उसने नोविता से कोई संपर्क नहीं रखा। इधर, काफी इंतजार के बाद भी जब नोविता का महेश से संपर्क नहीं हुआ तो वह स्वयं उसका पता लगाते हुए बागेश्वर पहुंच गई और एसपी को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने महेश का पता लगाकर परिजनों के साथ उसे थाने बुलाया। महिला हेल्पलाइन की हेड लता जोशी ने युवक के परिजनों की मौजूदगी में काउंसलिंग की। काउंसलिंग के बाद दोनों साथ रहने की बात कहकर परिजनों के साथ चले गए। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि दोनों के बीच फेसबुक से प्यार होने की बात सामने आई है। युवती के अनुसार दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली थी। युवती की शिकायत पर काउंसलिंग कराई। दोनों बालिग हैं। युवक के परिजनों को भी समझाया गया। दोनों ने साथ रहने की बात कही है।
विज्ञापन