{"_id":"611563d08ebc3e687237712f","slug":"the-gharat-of-kaliabagad-will-come-into-existence-again-by-building-a-dam-bageshwar-news-hld4343675120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध बनाकर फिर अस्तित्व में आएगा कलियाबगड़ का घराट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध बनाकर फिर अस्तित्व में आएगा कलियाबगड़ का घराट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। वन विभाग जायका योजना से बागेश्वर के कलना गधेरे में छोटा डैम बनाने जा रहा है। इस बांध के पानी से कलियाबगड़ का घराट (पनचक्की) को पुनर्जीवित किया जाएगा। पानी की कमी से घराट कई वर्ष पूर्व बंद हो गया था।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के नजदीक पिंडारी रोड से लगे हुए कलना गधेरे में पानी को रोकने के लिए 10 मीटर लंबा बांध बनाया जाएगा। इसके लिए जायका परियोजना से 5.49 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। आरसीसी से बनने वाले डैम में 65 सेंटीमीटर ऊंची कंकरीट की दीवार लगाई जाएगी। बांध में रोके गए पानी की आपूर्ति कलियाबगड़ के बंद पड़े घराट के लिए की जाएगी। इस जल से कई वर्ष पूर्व बंद हो चुका घराट पुनर्जीवित होगा। लोग घराट से पिसे आटे का स्वाद ले पाएंगे। 50 से अधिक परिवारों को घराट का लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोग लंबे समय से घराट के लिए पानी की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे।
जौलकांडे में बनेगा मॉडल क्रू स्टेशन
बागेश्वर। वन विभाग ने जौलकांडे में मॉडल क्रू स्टेशन का निर्माण करने जा रहा है। इसके लिए आरक्षित वनों की अग्नि सुरक्षा योजना से 19 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिला योजना से कौसानी में पिंगलकोट भगवती मंदिर के अवशेष रास्ते का अवशेष निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए 9.55 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिला योजना से ही पांच लाख रुपये की लागत से कपकोट वन रेंज परिसर के पहुंच मार्ग की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
कलना गधेरे में घराट पुनर्जीवित करने के लिए 10 मीटर लंबा डैम बनाया जा रहा है। इसके लिए निविदा आमंत्रित कर दी है। 24 अगस्त को टेंडर हो जाएगा। अनुबंध के 45 दिन के भीतर डैम बना दिया जाएगा। जायका से इसी प्रकार की अन्य योजनाएं बनाई जाएंगी। - हिमांशु बागरी डीएफओ बागेश्वर