फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The forest of Leeti Van Panchayat has been burning for two days

बागेश्वर: दो दिन से धधक रहा लीती वन पंचायत का जंगल

Sun, 19 Feb 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 19 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The forest of Leeti Van Panchayat has been burning for two days
दो दिन से धधक रहा लीती वन पंचायत का जंगल।
बागेश्वर। फायर सीजन की शुरूआत में ही जंगल धधकने लगे हैं। कपकोट विकासखंड के दूरस्थ इलाके लीती के वन पंचायत का जंगल दो दिन से धधक रहा है। रविवार को गांव के लोगों और वन कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। यह इलाका पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटा है।
विज्ञापन

लीती वन पंचायत के लीतीपौढूंगा के जंगल में शनिवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने जंगल के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। रात का समय होने के कारण गांव के लोग आग बुझाने नहीं जा पाए। आग ने रविवार सुबह भीषण रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

लीती वन पंचायत की सरपंच नंदी देवी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष धना कोरंगा के नेतृत्व में महिलाएं आग बुझाने के लिए जंगल पहुंच गईं। बड़ी संख्या में गांव के पुरुष भी आग बुझाने में जुट गए। जंगल में आग लगने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन रक्षक दीपक नौटियाल के नेतृत्व में वन विभाग के श्रमिक मौके पर पहुंचे। गांव के लोग और वन कर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग काफी बड़े हिस्से में लगी थी। आग से लपटें उठ रही थीं। बुझाने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पेड़ की हरी टहनियां तोड़कर किसी तरह आग के दायरे को कम किया। रविवार की शाम तक काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग बुझाने में देवकी देवी, शेर सिंह, खड़क सिंह, खीम सिंह, खड़क सिंह द्वितीय समेत कई लोग जुटे रहे।

लोगों के खेतों तक पहुंच गई थी आग
बागेश्वर। लीती वन पंचायत के जंगल में लगी आग खेतों तक पहुंचने लगी तो लोगों के हाथ-पांव फूल गए। वन पंचायत का यह जंगल आबादी से सटा और लीती-गोगिना सड़क से लगा है। लोगोंं ने बमुश्किल खेतों तक पहुंची आग को बुझाया। वन पंचायत सरपंच नंदी देवी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष धना कोरंगा ने वन विभाग से आग बुझाने के लिए उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed