{"_id":"6824db33f6ff2637b10e3bde","slug":"the-forest-department-team-waited-for-the-leopard-near-the-scaffolding-throughout-the-night-bageshwar-news-c-231-1-ha11012-115553-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मचान के पास रात भर तेंदुए का इंतजार करती रही वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मचान के पास रात भर तेंदुए का इंतजार करती रही वन विभाग की टीम
Wed, 14 May 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 14 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर /कांडा। माणा कभड़ा गांव में तीन अप्रैल को शौच के लिए मां के साथ बाहर आए चार वर्षीय मासूम को तेंदुए उठाकर ले जाने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम अभी तक नहीं पकड़ पाई है। मंगलवार रात भर एक दिन पूर्व मारी गई गाय के पास वन विभाग की टीम तेंदुए के इंतजार में बैठी रही, लेकिन तेंदुआ नहीं आया।
वन कर्मियों के साथ नैनीताल जिले से ट्रैंकुलाइज करने आई टीम भी वन कर्मियों के साथ इंतजार करती रही। रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि सोमवार रात तेंदुए ने गांव में लावारिस गाय को मारा था। रात के वक्त उसको खाने को आने की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन तेंदुआ नहीं आया। उन्होंने बताया कि पिंजरों को हर रोज अलग- अलग स्थानों पर लगाया जा रहा है। जैसे ही तेंदुआ दिखेगा उसे ट्रैकुलाइज कर पकड़ लिया जाएगा। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से शीघ्र तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।