{"_id":"5894c4b44f1c1bda17e812c7","slug":"the-flag-marches","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति व्यवस्था के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति व्यवस्था के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में फ्लैग मार्च करते आईटीबीपी और पुलिस के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। विधानसभा चुनावों को देखते हुए सुरक्षा बलों के जवानों के कपकोट तहसील मुख्यालय में फ्लैग मार्च किया। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को सीओ महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस, एसएसबी, पीएसी सहित विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च भराड़ी, पुल बाजार, कपकोट बाजार होते हुए ब्लॉक मुख्यालय तक गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि चुनावों में शांति व्यवस्था के लिए फोर्स यहां पहुंच गई हैं। प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव के लिए सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं। उन्होंने मतदाताओं से निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा। उन्होंने लोगों से आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की सूचना पुलिस को देने को कहा। फ्लैग मार्च में कपकोट के थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन