{"_id":"5c6065b3bdec2208d27b181d","slug":"the-festival-of-vasant-panchami-celebrated-with-pomp","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी का त्योहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी का त्योहार
Sun, 10 Feb 2019 11:26 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
सूरजकुंड में बच्चों के जनेऊ संस्कार कराते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। जिले में वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पीले रंग के कपड़े पहनकर ऋतुराज वसंत का स्वागत किया। इस मौके पर घर-घर में सरस्वती माता की पूजा की अर्चना की गई।
सूरजकुंड , कपकोट के तप्तकुंड और भद्रतुंग में बड़ी संख्या में बच्चों के जनेऊ और चूड़ाकर्म संस्कार हुए। बच्चों और महिलाओं ने पीले कपड़े पहनकर पूरे विधि विधान से सरस्वती माता की पूजा की। लोगों ने मंदिर और घर के दरवाजों पर लाल मिट्टी को गाय के गोबर में मिलाकर जौ के पौधे लगाए। गरुड़ में वसंत पंचमी पर्व पर ग्रामीणों ने अपने गांव और ईष्ठ देव के मंदिर में पूजा अर्चना की। महिलाओं और बच्चों ने पीले रंग के कपड़े पहन कर वसंत का स्वागत किया। होली के लिए प्रसिद्ध गांव भेंटा में रविवार से बैठकी होली शुरू हो गई है। भेंटा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जनार्जन लोहुमी ने बताया कि बैठकी होली का गायन बारी- बारी से हर घर में होगा।
विज्ञापन