फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The entire staff of the labor ward of the district hospital was replaced

Bageshwar News: जिला अस्पताल के लेबर वार्ड का पूरा स्टाफ बदला

Mon, 01 Dec 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 01 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The entire staff of the labor ward of the district hospital was replaced
बागेश्वर। उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले में जिला अस्पताल प्रबंधन से सख्त कार्रवाई करते हुए लेबर वार्ड के पूरे स्टाफ को बदल दिया है। मामले की जांच के लिए दो चिकित्सकों की टीम का गठन भी किया है। टीम पांच दिन के भीतर महिला को भर्ती करवाने के लिए चार हजार रुपये लेने वाले कर्मचारी के बारे में रिपोर्ट देगी। महिला के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई है या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विगत रविवार को जिला अस्पताल में बेड़ीनाग से रेफर होकर आई पिथौरागढ़ जिले के संगौड़ निवासी कविता पाठक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला के परिजनोंं ने इलाज में लापरवाही बरतने और भर्ती कराने के लिए चार हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए सीएमएस से जांच करने की मांग की थी। परिजनों ने बताया था कि महिला की मौत के बाद स्टाफ ने रुपये वापस लौटा दिए थे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने कहा कि अस्पताल स्टाफ पर रुपये मांगने का आरोप लगना गंभीर मामला है। तत्काल प्रभाव से लेबर रूम की इंचार्ज, स्टाफ नर्स, पर्यावरण मित्र समेत पूरे पटल को बदल दिया गया है। अब वहां सभी नए कर्मचारी तैनात किए हैं। डॉ. देवी प्रसाद शुक्ला और डॉ. कल्पना पांडेय को मामले की जांच सौंपी गई है। मामले की प्रत्येक एंगल से जांच की जाएगी।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत के मामले में प्रथम दृष्टया इलाज में लापरवाही उजागर नहीं हुई है। हालांकि विभाग इसकी गहनता से जांच कर रहा है। इलाज के नाम पर रुपये लेने वाले कर्मचारी की पहचान के लिए जांच टीम काम कर रही है। रुपये मांगने और लापरवाही बरतने वाले के कर्मचारियों पर शत प्रतिशत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article