फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The education of children affected by the lack of teachers

शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Thu, 15 Sep 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 15 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन

राजकीय आदर्श इंटर कालेज कर्मी में शिक्षकों की भारी कमी हो गई है। शिक्षकों की तैनाती को लेकर पूर्व में किए गए आंदोलन भी काम नहीं आए। शिक्षकों की कमी होने से बच्चों की पढ़ाई खासी प्रभावित हो गई है। गुस्साएं अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की शीघ्र तैनाती करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


 जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में राइंका कर्मी के अभिभावकों ने कहा है कि इंटर के बच्चों को पढ़ाने के लिए गणित, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषयों को पढ़ाने के लिए एक अदद भी प्रवक्ता नहीं हैं। प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए गत 23 अगस्त को मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी की थी। तब सीईओ ने राइंका चौड़ा स्थल के प्रवक्ता अनिल कुमार को अस्थाई तौर पर तीन दिन के भीतर विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। एक अन्य प्रवक्ता दीप गोस्वामी दो माह के लिए परिषदीय परीक्षा की कापियां जांचने रामनगर गए थे।
विज्ञापन


तब से वह लौटे नही हैं। गणित के शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहरा को इंटर कालेज सनगाड़ भेजा गया है। आश्वासन के बावजूद तीनों शिक्षक आज तक विद्यालय में नहीं लौटे हैं। उन्होंने डीएम से शिक्षकों की शीघ्र तैनाती की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष नंदन सिंह दुबड़िया, बीडीसी सदस्य नंदन सिंह, मादो राम, राजीव कर्म्याल, नरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह और मोहन सिंह आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed