{"_id":"584ee7064f1c1b5b7a649e62","slug":"the-economy-of-the-people-through-an-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक एटीएम के सहारे लोगों की अर्थव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक एटीएम के सहारे लोगों की अर्थव्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर में पिछले तीन दिन से लोगों की अर्थव्यवस्था एसबीआई के एक एटीएम के सहारे चल रही है। यहां पर भी लोगों को रुपए निकालने के लिए लाइन में खड़ा रहकर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
बागेश्वर नगर में करेंसी का संकट अभी बरकरार बना हुआ है। रिजर्व बैंक से बागेश्वर एसबीआई को अब तक 80 करोड़ रुपए की नई करेंसी मिल चुकी है। इसमें से पहले चार करोड़ की करेंसी पिथौरागढ़, फिर दो करोड़ की करेंसी हल्द्वानी एसबीआई को भेजी गई। इसके बाद नई करेंसी नहीं आने से अब एसबीआई के पास करेंसी समाप्त होने को है।
लगातार तीन दिन तक बैंकों में छुट्टी रहने से बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी के एटीएम समेत एसबीआई का एक एटीएम भी बंद पड़ा है। तहसील रोड पर स्थित एसबीआई के दूसरे एटीएम से रुपए निकल रहे हैं। यहां पर भी रुपए निकालने वालों की लंबी कतार लगी हुई है।