{"_id":"5f060f4f8ebc3e63841b7a8d","slug":"the-doors-of-the-bagnath-temple-will-open-from-july-18-bageshwar-news-hld389016496","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 से खुलेंगे बागनाथ मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 से खुलेंगे बागनाथ मंदिर के कपाट
विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक करते बागनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति ने 18 जुलाई से बागनाथ मंदिर के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। लॉकडाउन के बाद से बागनाथ मंदिर बंद है।
बुधवार को बागनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों के लिए सामाजिक दूरी का पालन करवाने के लिए गोल घेरे बनाएगी।
मंदिर में हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर और साबुन की व्यवस्था की जाएगी। स्क्रीनिंग के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी ने कार्यकर्ताओं की व्यवस्था करने की बात कही। बारीदार पुजारी किशन सिंह रावल और दूसरी बारीदार नीमो देवी रावल ने उक्त सुविधाओं पर मंदिर खोले जाने को लेकर सहमति जताई।
विज्ञापन
मंदिर के कपाट सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक खोले जाएंगे। मंदिर परिसर में चैनल गेट लगाने के व्यय का वहन मंदिर प्रबंधन समिति करेगी। मंदिर के अंदर एक बार में केवल पांच लोग प्रवेश करेंगे। सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के लिए सुंदर रावल ने 2100 रुपये का सहयोग दिया। बताया गया कि एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने व्यवस्था बनाने के लिए पांच पुलिस जवानों की तैनाती कराने का आश्वासन दिया है। बैठक में रतन सिंह रावल, चंद्रशेखर जोशी, बालादत्त तिवारी, राजा साह, खीमानंद पंत आदि मौजूद थे।