फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The district stood second in the twenty-point program

Bageshwar News: बीस सूत्रीय कार्यक्रम में दूसरे स्थान पर रहा जिला

Thu, 27 Nov 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 27 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The district stood second in the twenty-point program
बागेश्वर। बीस सूत्रीय कार्यक्रमों के संचालन में जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। नियोजन विभाग की ओर से जारी अप्रैल से अक्तूबर तिमाही की प्रगति रिपोर्ट में जिला दूसरे स्थान पर रहा है। सूची में चंपावत को पहला और चमोली को अंतिम स्थान मिला है।
विज्ञापन

नियोजन विभाग की ओर से जिलों से हर महीने स्वास्थ्य, बिजली, पानी, आवास, रोजगार, कचरा प्रबंधन, एनआरएलएम, स्वरोजगार आदि 20 बिंदुओं की प्रगति रिपोर्ट मांगी जाती है। इसके आधार पर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाती है। तीन महीने के अंकों के आधार पर तिमाही की सूची जारी की जाती है।
विज्ञापन

विगत तिमाही में 91.67 प्रतिशत अंक किया हासिल
विगत तिमाही में जिले ने 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। 94.57 प्रतिशत अंक के साथ चंपावत ने सूची में पहला स्थान हासिल किया। 81.4 प्रतिशत अंक के साथ ऊधमसिंह नगर तीसरे, 75.97 प्रतिशत अंक साथ हरिद्वार चौथे स्थान पर रहा। उत्तरकाशी 74.8, पिथौरागढ़ 73.17, टिहरी 70.83, देहरादून 70.54, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा 70-70 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: पांचवें से दसवें नंबर पर रहे। नैनीताल 67.55 प्रतिशत अंक के साथ 11वें, पौड़ी 66.67 प्रतिशत अंक के साथ 12वें स्थान पर रहे। चमोली जिला 63.41 प्रतिशत अंक के साथ अंतिम स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकास योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग, कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के कारण ही अच्छी रैंकिंग मिली है। विभागों की ओर से बेहतर कार्य करने के चलते परिणाम भी अच्छे मिल रहे हैं। भविष्य में जिले को नंबर वन पर लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

आरसी तिवारी, सीडीओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article