फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The district has two high schools and three junior high schools upgraded

जिले के दो हाईस्कूल व तीन जूनियर हाईस्कूल हुए उच्चीकृत

Wed, 14 Sep 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 14 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जनपद के दो हाईस्कूल और तीन जूनियर हाईस्कूलों को उच्चीकृत कर दिया है। क्षेत्र की जनता इन स्कूूलों के उच्चीकरण की लंबे समय से मांग कर रही थी। स्कूलों के उच्चीकरण का शासनादेश जारी होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी व्याप्त है। 

विज्ञापन


कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि राजकीय हाईस्कूल तिलाड़ी और  नाचती को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट का दर्जा दे दिया गया है। इसके अलावा राजकीय जूनियर हाईस्कूल जगथाना, अनर्सा और जखेड़ा को उच्चीकृत कर हाईस्कूल का दर्जा दिया गया है। यह दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालय हैं।
विज्ञापन


इन विद्यालयों का उच्चीकरण होने से तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी। मालूम हो कि उक्त सभी विद्यालय जनपद के दुर्गम क्षेत्रों में स्थित हैं। यहां की जनता लंबे समय से विद्यालयों के उच्चीकरण को लेकर आंदोलन चला रही थी। क्षेत्रीय विधायक ने उच्चीकरण का आश्वासन दिया था। विद्यालयों के उच्चीकरण का शासनादेश जारी होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed