फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The dead body of a married woman living in her maiden was found hanging from a tree.

Bageshwar News: मायके में रह रही विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला

Mon, 03 Apr 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 03 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman living in her maiden was found hanging from a tree.
बागेश्वर। कपकोट के चचई में मायके में रह रही विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को चचई में विवाहिता का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से करीब एक किमी दूर तुन के पेड़ में लटका शव जमीन पर उतारा। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। महिला का शव पेड़ से लटका होने की सूचना पर घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतका पुष्पा देवी (27) पत्नी चंदन कुमार निवासी घटगाड़ (काफलीगैर) पिछले तीन-चार साल से चचई मायके में रह रही थी। उसका आठ साल पहले विवाह हुआ था। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतका का पति बाहर निजी कंपनी में नौकरी करता है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के ससुरालियों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। इस मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जाएगी। सोमवार की शाम को मृतका का जिला मुख्यालय के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण समेत तमाम लोग अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed