फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The construction of Garur-Chaukhutia motor road has been hanging in balance for the last 24 years

चिंता: नौ किमी बन जाती सड़क तो 50 किमी कम हो जाती गरुड़ से चौखुटिया की दूरी, इस वजह से फंसा है बीच का हिस्सा

Wed, 28 May 2025 01:17 PM IST
हीरा मेहरा दिनेश नेगी, संवाद
दिनेश नेगी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 May 2025 01:17 PM IST
सार

गरुड़-चौखुटिया मोटर मार्ग का निर्माण पिछले 24 साल से अधर में लटका है। सड़क का निर्माण होने पर गरुड़ से चौखुटिया की दूरी 50 किमी कम होकर महज 25 किमी हो जाएगी। 

विज्ञापन
The construction of Garur-Chaukhutia motor road has been hanging in balance for the last 24 years
चौखुटिया पुल निर्माण के इंतजार में बैठे कर्मचारी व मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरुड़-चौखुटिया मोटर मार्ग का निर्माण पिछले 24 साल से अधर में लटका है। गरुड़ से सिमपुर और चौखुटिया से तड़ागताल तक सड़क का निर्माण हो चुका है। बीच के नौ किमी हिस्से की फाइल केंद्रीय वन मंत्रालय में धूल फांक रही है। सड़क का निर्माण होने पर गरुड़ से चौखुटिया की दूरी 50 किमी कम होकर महज 25 किमी हो जाएगी। इस सड़क के बनने से प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण और रामनगर का सफर भी कम हो जाएगा।

विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य बनने के पहले से ही गरुड़ से चौखुटिया तक सड़क बनाने की योजना थी। योजना को धरातल पर उतारने का प्रयास भी किया गया, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। सिमपुर से तड़ागताल के बीच बांज, फल्याट और बुरांश का घना वन है। चौड़ी पत्तीदार प्रजाति के सैकड़ों पेड़ इस क्षेत्र में होने से अब तक वन भूमि हस्तांतरण की अनुमति नहीं मिल सकी है। वर्तमान में गरुड़ से चौखुटिया जाने के लिए 75 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इसे पूरा करने में साढ़े तीन से चार घंटे का समय लगता है, जबकि इस सड़क के बनने से सफर महज एक घंटे का रह जाएगा। 

विज्ञापन

इन गांवों को मिलेगा लाभ
गरुड़-चौखुटिया मोटर मार्ग का निर्माण होने से चौखुटिया के बिनसर, उद्खोला, कल्याणी, नौगांव, तड़ागताल, देवपुरी, खोला समेत स्याल्दे ब्लॉक के गांवों को लाभ मिलेगा। गरुड़ की देवनाई घाटी के सिमपुर, भिटारकोट, बंतोली,

विज्ञापन
विज्ञापन

नौगांव, देवनाई, भगरतोला, कोलतुलारी, बिमोला, पचना समेत पूरी कत्यूर घाटी के लिए भी सड़क फायदेमंद होगी।

सत्ता में मजबूत भागीदारी का मिलेगा लाभ
दो दशक से अधिक समय से लंबित सड़क के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासी समय-समय पर आवाज उठाते रहे हैं। वर्तमान में जिले के दोनों विधायक सत्तारूढ़ भाजपा से हैं। गरुड़ की देवनाई घाटी के शिव सिंह बिष्ट पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के जबकि भतौड़ा निवासी भूपेश उपाध्याय जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधि जरूर सड़क के निर्माण को लेकर गंभीरता दिखाएंगे।

गरुड़-चौखुटिया सड़क के निर्माण की मांग काफी पुरानी है। इस सड़क के बनने से बागेश्वर और अल्मोड़ा दोनों जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। दो बार केंद्रीय वन मंत्रालय की टीम सड़क का निरीक्षण भी कर चुकी है। उम्मीद है सरकार जल्द इस समस्या का निदान करेगी।- मंगल सिंह राणा, ग्रामीण, कोटतुलारी, गरुड़

देवनाई घाटी और गेवाड़ घाटी एक दूसरे से जुड़े हैं। दोनों घाटियों के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता है। पहले से गेवाड़ घाटी में लोग पशुओं को लेने भी यहां पैदल आते थे। सड़क बनने से पुराने संबंधों में फिर से मजबूती आएगी।- भगवती देवी, ग्रामीण, भगरतोला, गरुड़

पहले जमाने में लोग इसी रास्ते से पैदल आवाजाही करते थे। लोगों ने पैदल चलना छोड़ा तो आवाजाही भी कम हो गई। इस रोड के बनने से पहले की तरह ग्रामीण कारोबार को बल मिलेगा।- उदय सिंह, ग्रामीण, महलचौंरी, चौखुटिया

गरुड़-चौखुटिया सड़क के वन भूमि अधिनियम के चलते निर्माण कार्य अटका हुआ है। बाकी सड़क के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द समस्या का निदान होने की उम्मीद है।- एसके पांडेय, ईई, लोनिवि बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed