{"_id":"57bb32d74f1c1b8c63d4fdc7","slug":"the-committee-continues-to-encompass-the-struggle-against-the-ppp-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी मोड के खिलाफ संघर्ष समिति का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी मोड के खिलाफ संघर्ष समिति का धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में अनशन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले क्रमिक अनशन सोमवार को भी जारी रहा। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रखा जाएगा।
तहसील परिसर कपकोट में चल रहे क्रमिक अनशन में सोमवार को खड़क राम और त्रिलोक राम बैठे। जबकि अध्यक्ष गिरीश जोशी, नारायण कपकोटी, महिमन कपकोटी, तारा दत्त जोशी, हेम चंद्र जोशी ने अनशनकारियों के समर्थन में धरना दिया।
धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल उचित व्यवस्थाओं के अभाव में मजाक बनकर रह गया है। रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जब तक अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल बनाने की कार्रवाई शुरू नहीं की जाती है आंदोलन जारी रखा जाएगा।