फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The Chief Minister, who went on a morning walk, interacted with the players and the residents of the area.

Bageshwar News: मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम ने खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों से किया संवाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister, who went on a morning walk, interacted with the players and the residents of the area.
बागेश्वर। जिला भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान नगरवासियों और खिलाड़ियों से संवाद किया। उन्होंने पावन सरयू के दर्शन कर बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। जिले की प्रसिद्ध जलेबी का स्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि बागनाथ, बैजनाथ और देवी-देवताओं की कृपा से काफी प्रगति हो रही है।
विज्ञापन

लोनिवि विश्राम गृह से रविवार की सुबह सीएम धामी सैर के लिए निकले। पिंडारी रोड, इंडोर स्टेडियम, डिग्री कॉलेज खेल मैदान आदि में जाकर उन्होंने नगरवासियों और खिलाड़ियों से बातचीत की। बैडमिंटन और फुटबाल के नन्हे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कोच और खिलाड़ियों से संवाद के दौरान खेलों को आगे बढ़ाने में हरसंभव मदद करने की बात कही। सुबह की सैर के बाद वह बागनाथ मंदिर पहुंचे। मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने भगवान शिव को जल अर्पित किया और बाबा बागनाथ से प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रकृति ने बागेश्वर जिले को हर नेमत प्रदान की है। बागनाथ, बैजनाथ जैसे धार्मिक स्थल, कौसानी, पिंडारी ग्लेशियर आदि पर्यटक स्थलों के चलते जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। खेती, बागवानी, मत्स्य पालन में जिला लगातार तरक्की कर रहा है। पावन सरयू नदी के तट पर लगने वाला उत्तरायणी मेला अपनी अलग पहचान रखता है। कहा सरकार जिले के विकास की सभी संभावनाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, विधायक सुरेश गढि़या, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल, पुजारी भरत रावल, संजय साह जगाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौक बाजार की जलेबी का लिया स्वाद
बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री धामी ने चौक बाजार की प्रसिद्ध दुकान पर जाकरभाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जलेबी खाई। इससे पूर्व भी सीएम चौक बाजार में जलेबी का स्वाद ले चुके हैं।



देर रात तक रहा लोगों से मिलने का कार्यक्रम
शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद भी सीएम धामी से लोगों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। छात्रसंघ पदाधिकारियों समेत अन्य संगठनों के लोगों ने लोनिवि विश्राम गृह जाकर सीएम से भेंट की और उन्हें अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed