{"_id":"69fe2cf8990bde9a6603fe93","slug":"the-chamoli-team-was-thrilled-to-see-the-brilliance-of-the-education-model-and-learned-the-nuances-of-teaching-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124678-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शिक्षा मॉडल की चमक देख चमोली की टीम गदगद, शिक्षण की बारीकियां सीखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शिक्षा मॉडल की चमक देख चमोली की टीम गदगद, शिक्षण की बारीकियां सीखीं
Sat, 09 May 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 09 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। शिक्षा के क्षेत्र में कपकोट ब्लॉक की ओर से पेश किए जा रहे नवाचारी मॉडल अब अन्य जिलों के लिए भी नजीर बनने लगे हैं। चमोली से आई 40 सदस्यीय एक टीम ने एक्सपोजर विजिट के तहत पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय उत्तरौड़ा का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने विद्यालय की कार्यप्रणाली, आधुनिक शिक्षण विधियों और छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अपनाए जा रहे मॉडलों का बारीकी से अध्ययन किया।
शुक्रवार को चमोली से आए दल में सीईओ आकाश सारस्वत, बीईओ विनोद सिंह सहित डाइट प्रवक्ता और डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के 24 नवाचारी शिक्षक प्रशिक्षु शामिल रहे। टीम ने मॉडल स्कूल में स्मार्ट क्लास, टीएलएम के उपयोग और कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं के लिए उपलब्ध आवासीय और शैक्षणिक सुविधाओं को देखा। आदर्श स्कूल पहुंचने पर प्रधानाध्यापिका मंजू गढ़िया, केडी शर्मा और एसएमसी अध्यक्ष तारा कपकोटी और समस्त स्टाफ ने दल का जोरदार स्वागत किया।
सीईओ सारस्वत ने भ्रमण के दौरान कहा कि कपकोट का मॉडल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण से शिक्षकों और भावी प्रशिक्षुओं को एक-दूसरे के अनुभवों और सफल शिक्षण विधियों को साझा करने का अवसर मिलता है। यहां सीखी गई नवाचारी विधियों को चमोली के स्कूलों में भी लागू किया जाएगा, जिससे वहां के छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सके। टीम में प्रशासनिक अधिकारी मनोज धपवाल और कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।