{"_id":"5999bf624f1c1bab718b4610","slug":"the-central-government-is-dying-in-public-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की आंखों में धूल झोंक रही केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की आंखों में धूल झोंक रही केंद्र सरकार
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में आयोजित बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपकोट की बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और बूथ कांग्रेस कमेटी के चुनावों को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और पारदर्शिता पर जोर दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें विकास के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंक रही हैं।
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद ऐठानी की अध्यक्षता में हुई बैठक के मुख्य अतिथि चुनाव प्रभारी केवल सती थे। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने आम जनता से जुड़े मुद्दों को हाशिए में रख दिया है। कहा कि काला धन, गरीबी, रोजगार, महिला विकास, महंगाई आदि जनहित के मुद्दे आज तीन तलाक, गोरक्षा, जीरो टॉलरेंस में बदल चुके हैं। तीन साल तक जनहित और विकास कार्यों में विफल रहने के बाद अब 2022 में न्यू इंडिया की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि सरकार की इस विफलता की जानकारी जनता को दी जाएगी। बैठक में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कुंती परिहार, उमेश जोशी, श्याम सिंह कनौली, चामू देवली, गोविंद बिष्ट, खुशाल गढ़िया, महिमन गढ़िया, यशपाल टाकुली, महेश गढ़िया, दरवान कपकोटी, नंदन कोरंगा, राजन कोरंगा, हरीश जोशी, तनुज तिरुवा, दीपक गढ़िया आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन