{"_id":"69c1814b1bfe1e095f0f7221","slug":"the-building-of-sub-tehsil-shama-will-be-repaired-with-rs-18-lakh-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-123373-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: उप तहसील शामा के भवन की 18 लाख रुपये से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: उप तहसील शामा के भवन की 18 लाख रुपये से होगी मरम्मत
Mon, 23 Mar 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। शामा उप तहसील के पुराने भवन की मरम्मत की कवायद शुरू हो गई है। ग्रामीण निर्माण विभाग 18.23 लाख रुपये की लागत से मुख्य भवन को नया स्वरूप देगा।
उप तहसील के भवन को लंबे समय से मरम्मत की दरकार थी। पिछले साल मानसून काल में भवन के आगे की दीवार क्षतिग्रस्त होने के बाद खतरा अधिक बढ़ गया था। क्षेत्रवासी भवन की मरम्मत की मांग कर रहे थे। अब प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई संजय भारती ने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडर होते ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि मानसून काल में हुए नुकसान के कारण लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। भवन की मरम्मत के बाद लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।