{"_id":"69443f961721126fa20b07c9","slug":"the-brothers-were-not-refraining-from-fighting-the-police-arrested-them-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-120785-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मारपीट करने से बाज नहीं आ रहे थे सगे भाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मारपीट करने से बाज नहीं आ रहे थे सगे भाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 18 Dec 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के फरसाली वल्ली गांव में आपसी मारपीट ने दो भाइयों को जेल पहुंचा दिया है। दोनों भाई आपस में मारपीट करने से बाज नहीं आ रहे थे। एक सप्ताह में दूसरी बार मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि फकीर राम के पुत्र चनी राम और अमर राम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों भाई आए दिन झगड़ा कर क्षेत्र में माहौल खराब कर रहे थे। तीन दिन पहले आपसी मारपीट को लेकर दोनों भाइयों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर दोनों पक्ष की तरफ से केस दर्ज किया गया। भाइयों को एक-दूसरे से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई थी। बावजूद इसके वह बाज नहीं आए और फिर से आपस में मारपीट करने लगे। गांव से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई तो दोनों भाई काफी उग्र थे। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि चेतावनी देने के बावजूद दोनों मारपीट से बाज नहीं आ रहे थे। पुलिस ने धारा 170 बीएनएस के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया।