फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The boulder broke inside the house wall

मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसा बोल्डर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
The boulder broke inside the house wall
बागेश्वर के कांडा में घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसा बोल्डर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
मकान के किचन को खासा नुकसान हादसे के समय किचन में किसी के न होने से हादसा बचा संवाद न्यूज एजेंसी कांडा (बागेश्वर)। कांडा के नाघरमाजिला गांव में बुधवार को पहाड़ी से गिरा एक बोल्डर मकान की दीवार तोड़कर घर के भीतर घुस गया। बोल्डर से मकान के किचन को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय किचन में किसी के मौजूद न होने से बड़ा हादसा बच गया। बुधवार की शाम को करीब सवा छह बजे नाघरमाजिला में पहाड़ी से गिरा एक बोल्डर किशन राम के घर की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। दीवार टूटने की आवाज सुनकर परिजन सहम गए।आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बोल्डर मकान की दीवार को तोड़ते हुए किचन में घुसा था। किचन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। भवन स्वामी किशन राम ने बताया कि हादसे से कुछ समय पहले वह किचन में ही मौजूद थे। हादसे के समय किचन में परिवार को कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। किशन राम ने बताया कि बोल्डर से मकान के साथ ही सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन को हादसे की जानकारी देते हुए मकान की मरम्मत के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की है। कांडा के उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed