{"_id":"589e0ea94f1c1b7b37378958","slug":"the-booth-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी वाले बूथ के कार्मिकों को स्लीपिंग बैग मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी वाले बूथ के कार्मिकों को स्लीपिंग बैग मिलेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kashmir Snowfall
- फोटो : PTI
बागेश्वर। प्रशासन ने बर्फबारी वाले बूथों में मतदान कार्मिकों के लिए स्लीपिंग बैग की व्यवस्था कर दी है। प्रशासन के पास इस समय करीब 400 स्लीपिंग बैग उपलब्ध हैं। एक बूथ में करीब 11 स्लीपिंग बैग दिए जाएंगे। कपकोट विधानसभा क्षेत्र में कुल 166 मतदान केंद्र, 172 मतदेय स्थल हैं। विधानसभा में कुछ बूथ ऐसे इलाकों में हैं, जहां पर बर्फबारी की संभावना रहती है। पिछले दिनों हुए हिमपात के बाद इन इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
ऐसे में मतदान ड्यूटी में तैनात कर्मियों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की जा रही है। डीएम मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर कपकोट के उपजिला मजिस्ट्रेट ने ऐसे बूथों में मतदान कार्मिकों के लिए स्लीपिंग बैग की व्यवस्था कर दी है। कपकोट के उपजिला मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में करीब 30-35 बूथ ऐसे हैं, जहां पर ठंड अधिक रहती है।
विज्ञापन
ऐसे सभी बूथों में तैनात रहने वाले कार्मिकों के लिए स्लीपिंग बैग की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी वाले इलाके के बूथों में कार्यरत कार्मिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के बूथों में मतदान कार्मिकों के लिए अलाव भी जलाया जाएगा। इसके लिए पहले से ही लकड़ियों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन