फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The bank was also not exactly 10 days after UPS

10 दिन बाद भी नहीं ठीक हुआ बैंक का यूपीएस

Tue, 21 Jun 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Tue, 21 Jun 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 रीमा क्षेत्र के उद्यमस्थल में स्थित अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक का यूपीएस 10 दिन बीतने के बाद भी नहीं सुधरा है। इसको लेकर ग्राहकों में बैंक प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्याप्त है। उद्यमस्थल में स्थित अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक का यूपीएस 10 दिन पूर्व खराब हो गया था। तब से कंप्यूटरों का संचालन नहीं होने से सारे काम ठप पड़े हुए हैं।

लेनदेन नहीं होने से बैंक के एक हजार से अधिक ग्राहक परेशान  हैं। लेनदेन की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से ग्राहकों या तो ग्राहकों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है या फिर बिना काम के  घरों को लौटना पड़ रहा है। बैंक के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी यूपीएस का सुधार नहीं किया गया है। इससे ग्राहकों में नाराजगी व्याप्त है। शंकर सिंह, भूपाल सिंह, गोपाल सिंह, बलवंत सिंह, युवराज सिंह, सुंदर सिंह, गणेश सिंह, राजेंद्र आदि लोगों ने शीघ्र खराब यूपीएस का सुधार करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed